PM-KISAN 20th Instalment: वाराणसी से आज PM मोदी 9.7 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे 20500 करोड़ रुपये
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी में 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. साथ ही, पीएम-किसान की 20वीं किस्त भी जारी की जाएगी.
ADVERTISEMENT

पीएम मोदी किसानों से बात करते हुए (फाइल फोटो)
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 2 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगभग 2200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. ये परियोजनाएं वाराणसी के शहरी विकास, सांस्कृतिक कायाकल्प, बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और शहरी विकास जैसे कई क्षेत्रों पर केंद्रित हैं.
