लेटेस्ट न्यूज़

अब गोंडा में होने वाले दामाद संग भागी सास! ऊषा और राम स्वरूप की कहानी में एक ट्विस्ट है

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आए इस मामले ने सभी को सन्न कर दिया है. यहां एक 44 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी के पूर्व मंगेतर के साथ संबंध बना लिए और उसके साथ घर छोड़कर चली गई.

ADVERTISEMENT

Mother-In-law and her daughter's ex-fiance
Mother-In-law and her daughter's ex-fiance
social share
google news

वो कहावत है कि प्यार-मुहब्बत में उम्र नहीं देखी जाती है, प्यार-मुहब्बत तो हर उम्र में हो जाती है! ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अलीगढ़ की सास सपना देवी और दामाद राहुल की लव स्टोरी की खबर अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि गोंडा से इसी से मिलता जुलता एक और चौंकाने वाला मामला सामने आ गया है. जानकारी मिली है कि यहां 44 साल की ऊषा नामक महिला अपने उस होने वाले दामाद राम स्वरूप के साथ फरार हो गई है, जिससे उसकी बेटी की शादी टूटी है. इस मामले में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं, जिन्हें आप खबर में आगे जान सकते हैं.