लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने उठाया, लखनऊ में क्या-क्या हुआ सब जानिए

पूर्व माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है. उन पर गैंगस्टर एक्ट में जब्त संपत्ति को छुड़ाने के लिए मां अफशां अंसारी के फर्जी दस्तखत करने का आरोप है. जानें इस मामले से जुड़ी हर जानकारी.

ADVERTISEMENT

उमर अंसारी और मुख्तार अंसारी
उमर अंसारी और मुख्तार अंसारी
social share
Google CTA

पूर्व माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक गाजीपुर पुलिस ने उन्हें लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक निवास से हिरासत में लिया. यह कार्रवाई गाजीपुर में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले के संबंध में की गई है. इस गिरफ्तारी से मुख्तार अंसारी के परिवार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.