गोंडा की मीरा तिवारी ने जामुन और सहजन से गजब का बिजनेस खड़ा कर दिया, हो रही इतनी कमाई
गोंडा की मीरा तिवारी ने सहजन और जामुन के पाउडर से अपना बिजनेस शुरू कर एक सफल महिला उद्यमी की मिसाल पेश की है. उन्होंने घर बैठे महीने में 40,000 रुपये से ज्यादा की कमाई शुरू की और अब उनका कारोबार लाखों की ओर बढ़ रहा है.
ADVERTISEMENT

गोंडा जिले के मंगराईचपुरवा गांव की मीरा तिवारी ने अपने संघर्ष और मेहनत से एक सामान्य गृहिणी से सफल उद्यमी बनने का उदाहरण पेश किया है. मीरा ने सहजन और जामुन के पाउडर बनाने का व्यवसाय शुरू किया जो अब बाजार में बहुत लोकप्रिय हो गया है. उनकी मेहनत के कारण उनकी आय अब महीने के 40 हजार रुपये से शुरू होकर लाखों रुपये तक पहुंच रही है. इस व्यवसाय की बढ़ती मांग ने उन्हें न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है, बल्कि उन्होंने अपने गांव की कई महिलाओं को भी प्रेरित किया है.