लेटेस्ट न्यूज़

स्किम पाउडर, कास्टिक पोटाश, बेकिंग सोडा, सिथेंटिक सिरप मिला बुलंदशहर में यूं बना रहे नकली दूध

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई के तहत एफडीए टीम ने मिलावटी दूध और पनीर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है.

ADVERTISEMENT

Bulandshahr News
Bulandshahr News
social share
google news

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई के तहत एफडीए टीम ने मिलावटी दूध और पनीर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन में लगभग बारह लाख रुपये मूल्य के हानिकारक पदार्थ जब्त किए गए और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह गिरोह एक डेयरी के माध्यम से मिलावटी उत्पाद तैयार कर दिल्ली और नोएडा में सप्लाई करता था. तीन आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बुलंदशहर के गोदामों से नकली दूध और पनीर बनाने के कच्चे माल की आपूर्ति प्राप्त कर रहे थे.