लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल में भी चुनाव लड़ेगी जयंत चौधरी की पार्टी? सीटों के बंटवारे को लेकर पता चल गई नई बात!

2027 विधानसभा चुनाव से पहले आरएलडी ने पूरे यूपी में संगठन विस्तार और बूथ स्तर की तैयारियां तेज कर दी हैं. कहा जा रहा है कि पार्टी भाजपा गठबंधन में 25 से 30 सीटों पर दावेदारी की रणनीति तैयार कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुरादाबाद रैली के बाद संगठन में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. आरएलडी अब अपनी परंपरागत 'पश्चिमी उत्तर प्रदेश' की छवि से बाहर निकलकर पूरे प्रदेश में विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है.