जौनपुर सामूहिक विवाह फर्जीवाड़ा: भाई-बहन समेत इन लोगों ने भी लिए थे सात फेरे, अब होगा ये एक्शन
Jaunpur samuhik vivah fraud: जौनपुर महोत्सव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 6 अपात्र जोड़े सामने आए हैं, जिनमें भाई-बहन की शादी का मामला भी शामिल है. समाज कल्याण विभाग द्वारा सही सूची न जारी करने पर प्रशासन और जिला अधिकारियों में चिंता की लहर दौड़ गई है.
ADVERTISEMENT

Representative Image
Jaunpur samuhik vivah fraud: जौनपुर महोत्सव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे आयोजन की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. इस समारोह में फर्जीवाड़े के तहत ऐसे 6 अपात्र जोड़े उभर कर आए, जिनमें से एक मामला तो भाई-बहन की शादी का भी है. जहां समाज कल्याण विभाग द्वारा विवाह की सूची जारी न करने का आरोप है, वहीं प्रशासन के अंदर भी इस विषय पर चिंता की लहर दौड़ गई है. शुरू में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया, लेकिन प्रभारी मंत्री एके शर्मा के सामने सवाल पूछे जाने पर डीएम ने स्वीकार किया कि मामला उनके संज्ञान में है और अपात्र जोड़ों की सहायता राशि रोक जा रही है.