लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद के मदरसा ने 13 साल की लड़की के सामने रखी वर्जिनिटी टेस्ट की शर्त!... और भी बहुत कुछ हुआ

मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां जामिया असानुल बनात गर्ल्स मदरसा पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Moradabad News
Moradabad News
social share
Google CTA

Moradabad Crime News: मुरादाबाद जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां मोहम्मद यूसुफ नामक शख्स ने मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित जामिया असानुल बनात गर्ल्स मदरसा के प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोहम्मद यूसुफ ने आरोप लगाया कि मदरसा प्रशासन ने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के चरित्र पर झूठे और शर्मनाक आरोप लगाकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी. यूसुफ के मुताबिक, उनकी बेटी को बदनाम करने और पढ़ाई से रोकने के लिए साजिश रची गई. इतना ही नहीं अगली कक्षा में प्रवेश देने से पहले वर्जिनिटी (मेडिकल) टेस्ट कराने की शर्त रखी गई.