इंस्टाग्राम वाले 'दोस्त' का असली चेहरा देखिए... लखनऊ के तौकीर ने 12वीं की छात्रा का सब कुछ यूं किया बर्बाद
Lucknow Crime News: लखनऊ के तौकीर ने 12वीं की छात्रा के साथ जो धोखा किया उसने सभी को चौंका दिया है. आरोपी ने जिस तरह से लड़की का जीवन बर्बाद किया उसकी पूरी कहानी जानिए.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती का झांसा देकर एक 12वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि इंदिरा नगर निवासी तौकीर नामक युवक ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग छात्रा से दोस्ती की, फिर उसे मिलने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया. नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया गया. बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए मौके से आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.









