लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ आसान, इस तरीके से करें अप्लाई तो नहीं आएगी कोई दिक्कत

Online driving license UP: यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस अब घर बैठे बनाएं. योगी सरकार की नई ऑनलाइन सुविधा से आवेदन, टेस्ट बुकिंग और डिलीवरी तक सब आसान. जानें पूरी प्रक्रिया.

ADVERTISEMENT

Online driving license UP
Online driving license UP
social share
google news

Online driving license UP: उत्तर प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है. यूपी की योगी सरकार ने इसके लिए एक नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जिसके तहत प्रदेश के लोग घर बैठे अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह पहल न केवल समय और पैसे की बचत करेगी, बल्कि आरटीओ दफ्तरों की लंबी कतारों से भी छुटकारा दिलाएगी.