लेटेस्ट न्यूज़

संभल में विनोद ने 3000 देकर पिता की उम्र कराई 21 साल कम, जिन्होंने आधार में घोटाला किया उनके बारे में ये पता चला

Sambhal Crime News: यूपी के संभल में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो बिना दस्तावेज के आधार में उम्र, पता और मोबाइल नंबर बदल रहा था. आरोपी विनोद की गिरफ्तारी से खुला आधार अपडेट घोटाले का मामला.

ADVERTISEMENT

Sambhal Crime News
Sambhal Crime News
social share
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मृत बेटे के नाम पर ट्रैक्टर बेचने और पॉलिसी का लाभ लेने से खुला मामला.

point

आरोपी विनोद के मोबाइल से पता चला फर्जी आधार अपडेट का जाल.

point

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था रैकेट.

Sambhal Crime News: 2 मार्च 2025 को थाना बहजोई में एक गंभीर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. चन्द्रसैन नामक शख्स (निवासी ग्राम बहरौली) ने आरोप लगाया कि विनोद पुत्र पंचम सिंह ने उनके मरणासन्न बेटे के नाम पर एक ट्रैक्टर धोखाधड़ी से खरीदा. बेटे की मौत के बाद वह ट्रैक्टर किसी अन्य व्यक्ति को गैरकानूनी रूप से बेच दिया. यही नहीं, विनोद ने अपने पिता की पहचान से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर पीएमजेजेवाई (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना) के तहत पॉलिसी भी करवाई और उससे लाभ उठाया. इस तहरीर पर बहजोई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अब इसी मामले की जांच में पुलिस को एक बड़े घोटाले की जानकारी मिली. खबर में जानें क्या है यह पूरा मामला?