लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में गांव की महिलाओं को मिलने जा रहा बिजनेस वूमन बनने का मौका, ये तैयारी जान लीजिए

योगी सरकार की ऐतिहासिक पहल: ग्रामीण महिलाएं बनेंगी आधुनिक उद्यमी. 18 दिसंबर को लखनऊ में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम, जहां देश-विदेश के विशेषज्ञ मार्केट और बिजनेस स्किल की ट्रेनिंग देंगे.

ADVERTISEMENT

Yogi Government Business Woman Scheme (File pic)
Yogi Government Business Woman Scheme (File pic)
social share
google news

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है. अब ग्रामीण महिलाएं सिर्फ कामगार नहीं बल्कि सफल और आधुनिक 'बिजनेस वूमन' के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी. इसके लिए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत देश-विदेश के विशेषज्ञ (इंटरनेशनल एक्सपर्ट) सीधे ग्रामीण महिलाओं को बिजनेस स्किल की ट्रेनिंग देंगे.