यूपी में ODOP 2.0 में 50 लाख रुपये तक का मिलेगा अनुदान! जानिए इसे लेकर क्या है तैयारी
यूपी की ODOP 2.0 योजना में अनुदान राशि 20 लाख से बढ़कर 50 लाख रुपये होगी. जानें तकनीकी उन्नयन, CFC नियमों में बदलाव और ₹1.86 लाख करोड़ के निर्यात का पूरा ब्यौरा.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath ODOP News
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की दिशा में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. प्रदेश के पारंपरिक शिल्प और स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल ब्रांड बनाने वाली 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ODOP) योजना अब अपने नए अवतार ODOP 2.0 में आने वाली है. इस नई रणनीति के तहत उद्यमियों को मिलने वाली अनुदान राशि को 20 लाख से बढ़ाकर सीधे 50 लाख रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.
