लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में DAP - यूरिया और पोटाश के फिक्स रेट पर सुपर फरमान जारी, खाद को लेकर सख्त ऐलान

उत्तर प्रदेश में खाद की कालाबाजारी और मिलावट रोकने के लिए सीएम योगी का सख्त ऐलान. फिक्स रेट पर खाद न बेचने पर NSA लगाने की चेतावनी. मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रत्येक जिले की होगी निगरानी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
CM Yogi file pic.
social share
google news

उत्तर प्रदेश में किसानों को डीएपी, यूरिया और पोटाश की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उनकी कालाबाजारी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त और दो टूक फरमान जारी किया है. सीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मिलावटी या नकली खाद बेचने वाले, कालाबाजारी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.