40000 देने वाली बात कहकर यूपी में जीत जाएंगे अखिलेश यादव...मैनपुरी की महिलाओं ने दे दिया बड़ा हिंट
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनती है तो वह सालाना महिलाओं को 40000 रुपये देंगे.इस बीच मैनपुरी की महिलाओं ने अखिलेश यादव के इस फैसले को सही बताते हुए उन्हें अपना फुल सपोर्ट देने की बात कही.
ADVERTISEMENT

a woman from Mainpuri
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी के महिला वोटर्स को लेकर हाल ही में एक बड़ी घोषणा की. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनती है तो वह सालाना महिलाओं को 40000 रुपये देंगे. अखिलेश यादव की इस घोषणा के बाद चुनावी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. इस बीच मैनपुरी की महिलाओं का इस वादे पर क्या रुख है और वे इसे किस नजरिए से देखती हैं इसे जानने के लिए यूपी Tak ने उनसे खास बातचीत की गई. इस दौरान ज्यादातर महिलाओं ने अखिलेश यादव के इस फैसले को सही बताते हुए उन्हें अपना फुल सपोर्ट देने की बात कही.