UP Weather Update: यूपी में घने कोहरे को लेकर इन 20 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 15+ जनपद में चलेगी शीतलहर
UP Weather Update: 18 दिसंबर को 20 जिलों में 'अत्यधिक घने कोहरे' का रेड अलर्ट. लखनऊ, कानपुर और वाराणसी सहित 50 से अधिक जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी .शीतलहर की भी चेतावनी, जानें आपके जिले का हाल.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने 18 दिसंबर के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया है कि कल गुरुवार को यूपी में अत्यधिक घना कोहरा पड़ेगा. IMD के अनुसार, 18 दिसंबर के लिए घनघोर कोहरे को लेकर 20 जिलों में रेड अलर्ट, 5 में ऑरेंज और 25 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि 20 से जयादा जिलों में शीतलहर को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. खबर में देखें किन किन जिलों में अलर्ट है.