लेटेस्ट न्यूज़

नौकरी के झांसे में आ गए इंडोनेशिया-मलेशियाई नागरिक, नोएडा में पासपोर्ट छीनकर कराई साइबर ठगी

Noida Cyber Fraud: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नोएडा सेक्टर-136 स्थित एक कॉल सेंटर पर छापा मारा है. छापेमारी के बाद पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 164 विदेशी नागरिकों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया है.

ADVERTISEMENT

Noida Cyber Fraud
नोएडा में बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश
social share
Google CTA

Noida Cyber Fraud: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नोएडा सेक्टर-136 स्थित एक कॉल सेंटर पर छापा मारा है. छापेमारी के बाद पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 164 विदेशी नागरिकों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया है. इनमें  इंडोनेशिया के 92 और मलेशिया के 72 नागरिक शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने इन लोगों को अच्छी नौकरी देने का झांसा देकर भारत बुलाया था. इसके बाद पासपोर्ट जब्त करके जबरन ठगी करवाई जा रही थी. इसके साथ ही जो लोग यह काम करने से मना करते थे, उनके साथ मारपीट भी की जाती थी.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 355 मोबाइल फोन, 168 डेस्कटॉप, 26 लैपटॉप, 53 सिम कार्ड और 174 पासपोर्ट बरामद किए हैं. इसके साथ ही पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है, जो ठगी के शिकार हुए हैं. वहीं पुलिस पैसों के लेनदेन की भी जांच कर रही है.

नौकरी का झांसा देकर बुलाया भारत

पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क के लोग खासतौर पर इंडोनेशिया और मलेशिया के नागरिकों को निशाना बनाते थे. उन्हें भारत में अच्छी नौकरी, मोटी सैलरी और बेहतर करियर का सपना दिखाया जाता था. नौकरी के झांसे में आकर जब यह विदेशी नागरिक भारत पहुंचते थे. इसके बाद शुरू होता था यह पूरे ठगी का खेल. 

आरोप है कि भारत पहुंचते ही उनके पासपोर्ट ले लिए गए. इसके बाद उन्हें पीजी में रखा गया. पीजी से बाहर निकलकर घूमने पर भी रोक लगा दी गई. उन्हें अपनी मर्जी से कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं थी. जानकारी के मुताबिक इस ठगी के नेटवर्क से जुड़े लोग उन पर लगातार नजर भी रखते थे.

यह भी पढ़ें: अयोध्या से वाराणसी तक, यूपी की ये 9 हॉट सीटें किसके खाते में जाएंगी? SCORE सर्वे में पता चला

ठगी करने से मना करने पर होती थी पिटाई

पुलिस ने बताया कि इन विदेशी नागरिकों को पीजी में खराब खाना दिया जाता था. उन्हें जबरन साइबर ठगी करने के लिए मजबूर किया जाता था. जो लोग इस काम को करने से मना करते थे, उनके साथ मारपीट की जाती थी.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में करीब दो लोगों के साथ मारपीट की जानकारी सामने आई है. वहीं पीजी से कॉल सेंटर और कॉल सेंटर से पीजी लाने ले जाने के लिए करीब 40 कैब का इस्तेमाल किया जा रहा था. इन कैब के जरिए साइबर ठगी से जुड़े लोग इनकी आवाजाही पर नियंत्रण रखते थे.

यह भी पढ़ें: अयोध्या से वाराणसी तक, यूपी की ये 9 हॉट सीटें किसके खाते में जाएंगी? SCORE सर्वे में पता चला

स्क्रिप्ट देकर करवाई जा रही थी ठगी

पुलिस जांच में सामने आया है कि विदेशी नागरिकों को साइबर ठगी का खास तरीका सिखाया जाता था. इसके बाद उन्हें लिखी हुई स्क्रिप्ट दी जाती थी. मिली स्क्रिप्ट के हिसाब से फिर ये लोगों से बातचीत करके ठगी करते थे.

इस नेटवर्क के निशाने पर मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया के लोग थे. आरोप है कि ठगी करने वाले फर्जी महिला नामों से सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाते थे. इन प्रोफाइल के जरिए लोगों से संपर्क किया जाता था और धीरे-धीरे उनसे दोस्ती बढ़ाई जाती थी.

जब सामने वाला व्यक्ति उन पर भरोसा करने लगता था तो उसे फर्जी ट्रेडिंग और निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसे लगाने के लिए कहा जाता था. लोगों को अधिक मुनाफे का लालच दिया जाता था. इसके लिए फर्जी वेबसाइट और APK-आधारित ऐप का इस्तेमाल किया जाता था. निवेश के नाम पर जमा की गई रकम को नेटवर्क के लोग अपने पास रख लेते थे.

यह भी पढ़ें: अयोध्या से वाराणसी तक, यूपी की ये 9 हॉट सीटें किसके खाते में जाएंगी? SCORE सर्वे में पता चला

ईमेल से मिला पुलिस को सुराग

पुलिस के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले क्राइम ब्रांच को ईमेल के जरिए इस नेटवर्क की जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने खुफिया जानकारी जुटानी शुरू की थी.

स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम ब्रांच) एचजीएस धालीवाल ने बताया है कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने खुद एक विशेष टीम बनाई थी और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे. शुरुआती सूचना में पता चला था कि करीब 60 से 70 विदेशी नागरिकों को एक जगह रखकर साइबर ठगी कराई जा रही है.

हालांकि जब पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-136 में संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा तो वहां 164 विदेशी नागरिक मिले. इनमें 92 इंडोनेशियाई और 72 मलेशियाई नागरिक थे. पुलिस ने सभी को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले संजय राउत का चौंकाने वाला बयान, सीएम की तारीफ में बोले-'योगी नहीं तो यूपी नहीं'

एक मलेशियाई नागरिक गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने 25 साल के मलेशियाई नागरिक टैन गुआन वेई को गिरफ्तार किया है. वह मलेशिया के नेगेरी सेम्बिलान का रहने वाला है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह इस नेटवर्क से कैसे जुड़ा और फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म चलाने में उसकी क्या भूमिका थी.

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सुनील कुमार और सुशील भाटी के नाम भी सामने आए हैं. आरोप है कि सुशील भाटी विदेशी नागरिकों के लिए पीजी में रहने और उनके आने-जाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम करता था. दोनों फिलहाल फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले संजय राउत का चौंकाने वाला बयान, सीएम की तारीफ में बोले-'योगी नहीं तो यूपी नहीं'

174 पासपोर्ट समेत कई जरूरी सामान बरामद

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाला काफी सामान बरामद किया है. इसमें 355 मोबाइल फोन, 168 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 26 लैपटॉप, 53 सिम कार्ड और 174 पासपोर्ट शामिल हैं.

बरामद 355 मोबाइल फोन में 335 पुराने या इस्तेमाल किए हुए फोन हैं. 20 नए फोन सीलबंद पैकेट में मिले हैं. इसके साथ ही 53 सिम कार्ड भी बरामद किए है, जिनमें 31 विदेशी और 22 भारतीय सिम कार्ड हैं.

इसके अलावा पुलिस को 95 इंडोनेशियाई और 79 मलेशियाई नागरिकों के पासपोर्ट मिले हैं. पुलिस ने सर्वर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किया है. जांच टीम इन सभी डिवाइस की जांच कर रही है, ताकि ठगी के शिकार लोगों, आरोपियों के बीच हुई बातचीत और पैसों के लेनदेन की जानकारी मिल सके.

यह भी पढ़ें: अतरौलिया के बाद अकबरपुर सीट पर भी ओमप्रकाश राजभर ने ठोक दिया दावा, क्या बनेगी उनकी बात?

आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है. जांच में सुनील कुमार और सुशील भाटी के बैंक खातों की भी जानकारी मिली है. आरोप है कि इन खातों का इस्तेमाल पीजी का किराया और नेटवर्क से जुड़े दूसरे खर्चों के लिए किया जाता था. इसके साथ ही पुलिस पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ठगी की रकम किन लोगों तक पहुंची है.

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत क्राइम ब्रांच थाने में केस दर्ज किया गया है. फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं. ये टीमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में छापेमारी कर रही हैं.

स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया है कि कि पुलिस बचाए गए सभी विदेशी नागरिकों को हर संभव मदद दे रही है. इसके साथ ही पुलिस सभी विदेशी नागरिकों को सुरक्षित उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था भी करेगी. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच जारी है और मामले में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है.

यह भी पढ़ें: अतरौलिया के बाद अकबरपुर सीट पर भी ओमप्रकाश राजभर ने ठोक दिया दावा, क्या बनेगी उनकी बात?

(PTI के इनपुट के साथ)