लेटेस्ट न्यूज़

विधानसभा चुनाव से पहले संजय राउत का चौंकाने वाला बयान, सीएम की तारीफ में बोले-'योगी नहीं तो यूपी नहीं'

समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र के बीच संजय राउत ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है. 'योगी नहीं तो यूपी नहीं' वाले बयान ने INDIA गठबंधन में हलचल बढ़ा दी है. जानिए राउत के बयान के पीछे क्या हैं सियासी मायने.

ADVERTISEMENT

Sanjay Raut and Yogi Adityanath
Sanjay Raut and Yogi Adityanath
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो रही है. समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र भी जारी कर दिया है. वहीं भाजपा भी चुनावी तैयारियों में लगी हुई है. इस बीच INDIA गठबंधन के सहयोगी दल शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ कर डाली.

सपा के घोषणापत्र जारी होने के अगले ही दिन आए संजय राउत के इस बयान ने सियासी समीकरणों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. राउत ने न केवल योगी को सक्षम नेता और हिंदुत्व का बड़ा चेहरा बताया बल्कि यह भी कह दिया कि 'योगी नहीं तो यूपी नहीं' और वे खुद योगी जी से बहुत प्यार करते हैं.

गठबंधन के बीच राउत के बयान के सियासी मायने

संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ ने खुद को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किया है तो यह तारीफ के काबिल है. उनके मुताबिक इसका अर्थ है कि योगी को पूरा विश्वास है कि यूपी में भाजपा बहुमत हासिल करेगी और चुने हुए विधायक उन्हें ही नेतृत्व सौंपेंगे.

राउत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक सक्षम नेता हैं और वे खुद उन्हें बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने कहा कि 'अगर योगी नहीं तो यूपी नहीं और यूपी में योगी जी ही रहेंगे.' साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि बतौर मुख्यमंत्री योगी 10 साल पूरे कर चुके हैं.

हिंदुत्व के सबसे ऊपर के चेहरे के रूप में सराहना

राउत ने सीएम योगी को हिंदुत्व का ऐसा मजबूत चेहरा बताया जो सबसे ऊपर दिखाई देता है. वहीं भाजपा के भीतर कथित नाराजगी की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि ऐसी बातें हर दल में होती रहती हैं और इसे स्वाभाविक बताया.

राजनीतिक विश्लेषक इस बयान की टाइमिंग पर खास नजर रख रहे हैं.क्योंकि यह ऐसे वक्त आया है जब अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है. जबकि सपा और शिवसेना (UBT) दोनों ही INDIA अलायंस का हिस्सा हैं. ऐसे में सहयोगी दल के नेता के सुर सियासी गलियारों में नई चर्चा को हवा दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अतरौलिया के बाद अकबरपुर सीट पर भी ओमप्रकाश राजभर ने ठोक दिया दावा, क्या बनेगी उनकी बात?