लेटेस्ट न्यूज़

आजम खान को अपनी गाड़ी में बिठाकर खुद एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे अखिलेश यादव, क्या हैं इसके सियासी मायने?

जेल से रिहाई के बाद आजम खान और अखिलेश यादव की पहली मुलाकात ने यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है. मंच पर खास तरजीह से लेकर एयरपोर्ट तक विदाई और ओवैसी-चंद्रशेखर पर निशाने तक, आखिर क्या है 2027 का बड़ा प्लान?

ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav with Azam Khan
Akhilesh yadav with Azam Khan
social share
Google CTA

यूपी विधानसभा चुनाव की बिसात बिछते ही सियासी गलियारों में 'रिश्तों की नई केमिस्ट्री'सुर्खियां बटोर रही है. इस बीच चर्चा के केंद्र में हैं सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और अखिलेश यादव.जेल से रिहा होने के बाद अखिलेश यादव से उनकी पहली मुलाकात ने न केवल पुराने गिले-शिकवों पर विराम लगाया बल्कि यह भी साफ कर दिया कि 2027 के चुनावी संग्राम में आजम खान को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है.

मेनिफेस्टो मंच से एयरपोर्ट ड्रॉप तक खास तरजीह

गुरुवार को लखनऊ में सपा के घोषणापत्र के दौरान आजम खान को मिली अहमियत ने सबका ध्यान खींचा. अखिलेश यादव के संबोधन से ठीक पहले उन्हें मंच पर खुलकर बोलने का मौका मिला. शाम को कार्यक्रम और रात्रिभोज के बाद जब आजम खान की वापसी का वक्त आया तो अखिलेश यादव ने खुद अपनी गाड़ी से उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ा. सियासी हल्कों में इस 'एयरपोर्ट विदाई' को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि मौजूदा दौर में पार्टी के भीतर शायद ही किसी अन्य नेता को सपा प्रमुख से ऐसी विशेष तरजीह मिलती हो.

मंच से अपने संबोधन में आजम खान खासे भावुक नजर आए.उन्होंने एक तरफ जहां अपने खिलाफ हुई ज्यादतियों का दर्द साझा किया वहीं दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ अपने पांच दशक पुराने रिश्तों की यादें भी ताजा कीं.

ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी पर तीखा वार

ऐसे वक्त में जब असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की जोड़ी यूपी में सियासी हलचल तेज कर रही है, आजम खान ने बिना नाम लिए दोनों पर सीधा हमला बोला.उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का मकसद सरकार बनाना नहीं बल्कि दूसरों का खेल बिगाड़ना है.

सियासी जानकारों के मुताबिक, आजम को आगे कर सपा ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह अपने पारंपरिक समीकरणों को मजबूत रखने के लिए पूरी तरह तैयार है. अपने भाषण के अंत में आजम खान ने साफ शब्दों में कहा 'लोग बहुत परेशान हैं.हिंदू-मुसलमान संघर्ष से लोग तंग आ चुके हैं. आप कितनी ही बड़ी बातें करें, कितने ही बड़े दावे करें, लेकिन सच्चाई लोगों के दिलों में उतर गई है.'


ये भी पढ़ें: अयोध्या से वाराणसी तक, यूपी की ये 9  हॉट सीटें किसके खाते में जाएंगी? SCORE सर्वे में पता चला