लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में कल छाएगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने 25 जिलों में जारी किया 'येलो अलर्ट'

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे का असर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग ने 27 नवंबर को प्रदेश के 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, अगले 7 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

ADVERTISEMENT

यूपी मौसम अपडेट
यूपी मौसम अपडेट
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम के समय ठंड का असर धीमे-धीमे बढ़ने लगा है, जिसके कारण मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार कल 27 नवंबर 2026 को यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसको लेकर 25 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. हालांकि अब यूपी में बारिश का दौर थम गया है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही संभागों में कल मौसम शुष्क रहेगा. 

कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम?

कल 27 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही संभागों में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है. बीते 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहा था, जबकि सुबह कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा और पूर्वी यूपी में एक-दो जगह घना कोहरा दर्ज किया गया था. इस दौरान सबसे कम दृश्यता 50 मीटर आजमगढ़ में दर्ज हुई है.

घने कोहरे वाले 25 जिलों की सूची

मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर जिला शामिल है. 

तापमान में बदलाव की क्या स्थिति है?

तापमान में बदलाव को लेकर मौसम विभाग  ने बड़ा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. 

मौसम में बदलाव का कारण

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका के रूप में बना हुआ है, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर लगभग 28 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 78 डिग्री पूर्वी देशांतर के उत्तर में स्थित है. इसके अलावा गुजरात और आसपास के इलाकों के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. जिसके कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है.