लेटेस्ट न्यूज़

बुंदेलखंड में किसका पलड़ा भारी? 19 में से 5 सीटों पर दिखेगी टक्कर, SCORE सर्वे के आंकड़े चौंकाएंगे

यूपी चुनाव 2027 से पहले SCORE सर्वे ने बुंदेलखंड की 19 सीटों पर दिलचस्प सियासी तस्वीर दिखाई है. NDA और INDIA गठबंधन के बीच कौन आगे है और 2022 के मुकाबले जीत का अंतर कितना घटा? आंकड़े कई सवाल खड़े कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Yogi and Akhilesh
Yogi and Akhilesh
social share
Google CTA

SCORE Intelligence Survey: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले 'स्कोर इंटेलिजेंस'(SCORE Intelligence)के चुनावी सर्वे ने सियासी समीकरणों को खासा दिलचस्प बना दिया है. 15 अक्टूबर से 23 नवंबर के बीच करीब 91,000 लोगों के सैंपल साइज पर आधारित इस सर्वे में पूरे प्रदेश के साथ-साथ रीजनल सीटों का गणित भी सामने आया है. खासतौर पर बुंदेलखंड की 19 विधानसभा सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला सुर्खियों में है जहां 2022 के मुकाबले जीत का मार्जिन घटता दिख रहा है.

बुंदेलखंड और यूपी की सियासी तस्वीर

बुंदेलखंड की 19 सीटों का अनुमान: SCORE सर्वे के मुताबिक बुंदेलखंड की 19 सीटों में से एनडीए 9 से 14 सीटों पर आगे दिखाई दे रहा है.जबकि इंडिया गठबंधन 5 से 10 सीटों तक सिमटता नजर आ रहा है. वहीं 5 सीटों पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है.

बुंदेलखंड का वोट शेयर: क्षेत्रीय वोट शेयर की बात करें तो बुंदेलखंड में एनडीए को 44.4% वोट मिलने का अनुमान है.जबकि इंडिया गठबंधन 39.6% वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 11.8% वोट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर दिखती है.

2022 से तुलना और घटता मार्जिन: 2022 के विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की 19 में से अधिकांश सीटों पर भाजपा का दबदबा रहा था और केवल 2 सीटें सपा के खाते में गई थीं. ताजा सर्वे बताता है कि क्षेत्र में मुकाबले की तस्वीर मोटे तौर पर बनी हुई है.लेकिन दोनों खेमों के बीच जीत का अंतर कम होता दिख रहा है.

पूरे यूपी (403 सीटों) का हाल: प्रदेशव्यापी आंकड़ों में एनडीए को 181 से 226 सीटें और इंडिया गठबंधन को 174 से 219 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.इसके अलावा बसपा को 1 सीट और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को 2 सीटें मिलने की संभावना है.जबकि 45 सीटों पर कड़ा मुकाबला दिख रहा है.

प्रदेश का वोट शेयर: पूरे उत्तर प्रदेश में वोट शेयर के लिहाज से एनडीए 41.7% के साथ आगे है.जबकि इंडिया गठबंधन 39.3% और बसपा 11.8% वोट शेयर पर नजर आ रही है.

यह सर्वे मतदाताओं की मौजूदा पसंद को दिखाता है. इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का अंतिम नतीजा नहीं माना जा सकता.

ये भी पढ़ें: आजम खान को अपनी गाड़ी में बिठाकर खुद एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे अखिलेश यादव, क्या हैं इसके सियासी मायने?