लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या से वाराणसी तक, यूपी की ये 9 हॉट सीटें किसके खाते में जाएंगी? SCORE सर्वे में पता चला

यूपी चुनाव 2027 से पहले SCORE सर्वे ने सियासी मुकाबले की दिलचस्प तस्वीर पेश की है. अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी से लेकर लखनऊ तक किस गठबंधन को कितनी सीटें मिल सकती हैं? योगी-अखिलेश में कौन आगे है, जानिए पूरा गणित.

ADVERTISEMENT

CM Yogi, Akhilesh and Mayawati
CM Yogi, Akhilesh and Mayawati
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही सूबे का सियासी तापमान बढ़ने लगा है.देश की सत्ता की दिशा तय करने वाले उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले और 403 विधानसभा सीटें हैं. हर जिले में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या अलग-अलग है. कहीं सिर्फ दो सीटें हैं तो कहीं 12 विधानसभा क्षेत्रों के जरिए जनता अपना विधायक चुनती है. इसी सियासी हलचल के बीच 'स्कोर इंटेलिजेंस' (SCORE Intelligence) के ताजा सर्वे ने यूपी की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक 202 के बहुमत के आंकड़े के लिए सत्ता की रेस में कांटे की टक्कर है और राज्य की प्रमुख हॉट सीटों पर एनडीए व सपा-कांग्रेस गठबंधन आमने-सामने नजर आ रहे हैं.

प्रमुख जिलों और हॉट सीटों का हाल

अयोध्या: जिले की कुल 5 विधानसभा सीटों में से सपा और कांग्रेस गठबंधन को 3 सीटें मिलने का अनुमान है.जबकि एनडीए के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं.

गाजीपुर: यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन 5 से 6 सीटों पर बढ़त बना सकता है.वहीं एनडीए को 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है.

आजमगढ़: पूर्वांचल के इस गढ़ में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 से 10 सीटें मिल सकती हैं. जबकि एनडीए 0 से 1 सीट तक सिमट सकता है.

लखनऊ: राजधानी में एनडीए को 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है.जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन 2 से 4 सीटों पर सिमटता दिख रहा है.

गोरखपुर: यहां एनडीए को 8 सीटों पर बढ़त मिलने का अनुमान है.जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को 1 सीट मिल सकती है.

मुरादाबाद: इस क्षेत्र में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिलने का अनुमान है.वहीं एनडीए के आंकड़े को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

प्रयागराज: यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन 8 से 10 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में दिख रहा है.जबकि एनडीए को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं.

सहारनपुर: पश्चिमी यूपी के इस जिले में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 2 से 6 सीटें और एनडीए को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है.

वाराणसी: यहां एनडीए 5 से 7 सीटों पर बढ़त बना सकता है. जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है.

किस गठबंधन को मिल सकती हैं ज्यादा सीटें?

SCORE के उत्तर प्रदेश ओपिनियन पोल Round 1 के मुताबिक, 403 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में NDA को 181 से 226 सीटें मिलने का अनुमान है. दूसरी तरफ, सपा और कांग्रेस के वोट जोड़ने पर INDIA गठबंधन की सीटें 174 से 219 के बीच रह सकती हैं. दोनों गठबंधनों के सीटों के अनुमान एक-दूसरे के काफी करीब हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को कम से कम 202 सीटों की जरूरत होगी.

अकेले सपा और बीजेपी की कितनी सीटें?

सर्वे में बीजेपी और सपा के अलग-अलग प्रदर्शन का अनुमान भी दिया गया है. इसके मुताबिक, बीजेपी अकेले 177 से 215 विधानसभा सीटें जीत सकती है. समाजवादी पार्टी के खाते में 160 से 202 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है.

वोट शेयर के मामले में भी दोनों पार्टियों के बीच अंतर कम बताया गया है. सर्वे के अनुसार, सपा का वोट शेयर 37 प्रतिशत और बीजेपी का 36.7 प्रतिशत है. SCORE के संस्थापक नरेश अरोड़ा ने कहा कि दोनों पार्टियां अकेले लगभग 37 प्रतिशत वोट शेयर पर हैं. गठबंधन के हिसाब से NDA की बढ़त सिर्फ 2.35 प्रतिशत अंक है.

योगी और अखिलेश में कौन है मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद?

सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पसंद भी पूछी गई. इसमें 35.3 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ का नाम लिया. अखिलेश यादव को 26.5 प्रतिशत और मायावती को 8.6 प्रतिशत लोगों ने अगला मुख्यमंत्री बताया.

22.7 प्रतिशत लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने इस सवाल पर अपनी पसंद तय नहीं की थी. नेताओं के संतुष्टि स्कोर में योगी आदित्यनाथ को 100 में से 69.6 और अखिलेश यादव को 68.3 अंक मिले.

यह सर्वे मतदाताओं की मौजूदा पसंद को दिखाता है. इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का अंतिम नतीजा नहीं माना जा सकता.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं और किसानों के लिए क्या-क्या? मुफ्त बिजली, कर्ज माफी और पेंशन जैसे कई बड़े वादे