शाहजहांपुर में 3 साल के मासूम बेटे फतेह को जहर खिला सचिन और शिवानी ने खुद को भी किया खत्म! पर क्यों?
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में हत्या के बाद आत्महत्या की बड़ी वारदात सामने आई है. कर्ज में डूबे एक व्यापारी ने अपने 3 साल के बच्चे को जहर देकर मारने के बाद पत्नी संग फांसी लगाकर जान दे दी.
ADVERTISEMENT

Shahjahanpur News
Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां हत्या के बाद आत्महत्या की बड़ी वारदात सामने आई है. कर्ज में डूबे एक व्यापारी ने अपने 3 साल के बच्चे को जहर देकर मारने के बाद पत्नी संग फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस को 33 पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जो एक कॉपी में लिखा हुआ था. इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.