लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर: हाथ मारते ही उखड़ रही थी नई बनी सड़क! वीडियो हुआ था वायरल, अब ये सच आया सामने

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) से एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में कुछ लोग अपने हाथों से…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) से एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में कुछ लोग अपने हाथों से ही सड़क तोड़ रहे थे. यह वीडियो जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुंभी ब्लॉक का था. बता दें कि इस सड़क का निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हो रहा था.

मामले की जांच के लिए यूपीतक की टीम सरैया विलियम्स गांव पहुंची और मामले का सच जानने की कोशिश की. हमारी टीम यह देखकर हैरत में पड़ गई कि गांव के छोटे-छोटे बच्चे और ग्रामीण, गांव और अमीरनगर को जोड़ने वाली करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क को अपने हाथों से ही तोड़ लेते हैं. वह जैसे ही सड़क पर हाथ मारते हैं, सड़क उनके हाथ में आ जाती है.

कठोर कार्रवाई की मांग

इस पूरे मामले पर ग्रामीण काफी गुस्से में हैं. ग्रामीणों ने कमीशन बाजी का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाया है. गांव वालों ने इस मामले में ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद संबंधित विभाग और अधिकारियों में हड़कंप मच गया था. अब इस मामले पर पीडब्ल्यूडी विभाग अनुभाग दो के अधिशासी अभियंता एजाज सिद्धकी ने जानकारी देते हुए कहा कि, मामला यह है कि इस रोड की लंबाई 11 किलोमीटर की है. यहां बिटविन का काम चल रहा था. ठेकेदार ने 200 मीटर तक काम किया था. विभाग की तरफ से ठेकेदार को काम करने के लिए मना कर दिया गया था, क्योंकि उसने सफाई का काम अच्छे से नहीं किया था.

अधिशासी अभियंता ने आगे कहा कि, जेई एई और सहायक अभियंता द्वारा कार्य रुकवाने के बाद हमारे कर्मचारी दो दिनों तक साइट पर नहीं जा पाए. ठेकेदार द्वारा 200 मीटर में बगैर सफाई के जो कार्य किया है वह गलत है. विभाग की तरफ से फिर से कार्य करने का आदेश ठेकेदार को दे दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि, अगर ठेकेदार फिर से कार्य नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मिली जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण की लागत करीब 6 करोड़ के आसपास है. अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि,  200 मीटर रोड का निर्माण किया गया लेकिन मिट्टी की सफाई नहीं करवाई गई. इस वजह से यह निकल रही है. इसे सही करने के लिए उसे दोबारा निकलवाकर फिर से काम करवाया जाएगा. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अगर ठेकेदार इसपर फिर से काम नहीं करेगा तो ऐसे लोगों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.

लखीमपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का हाल देखिए, हाथ से ही उखड़ने लगी नई बनी रोड