लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगते अकाउंटेंट मैनेजर का वीडियो वायरल

कानपुर जिले में शिवराजपुर सीएचसी में तैनात ब्लॉक अकाउंटेंट मैनेजर पीयूष भटनागर का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

कानपुर जिले में शिवराजपुर सीएचसी में तैनात ब्लॉक अकाउंटेंट मैनेजर पीयूष भटनागर का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में आवेदक अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दरख्वास्त कर रहा है, जिसके लिए अधिकारी उनसे 3000 से 3200 रुपये कैश या फिर अकाउंट में डलवाने की बात कर रहे हैं.

अपना नाम न बताने की शर्त पर उसी डिपार्टमेंट में तैनात कई लोगों का कहना है कि अधिकारी साहब बिना पैसा लिए किसी का काम करने के लिए राजी नहीं होते हैं. डिपार्टमेंट में भी किसी का काम हो तो उसके लिए पैसे मांग लेते हैं. ऐसे कई भोले-भाले गांव के लोग आते हैं जिन्हें जानकारी नहीं होती, उन्हें अधिकारी साहब कभी एक्स्ट्रा चार्ज तो कभी लेट फीस बताकर कभी कैश तो कभी अकाउंट में पैसे ले लेते हैं.

वहीं सीएमओ आलोक रंजन ने यूपी तक से कहा कि यह गंभीर विषय है. इसमें जांच बैठा दी गई है और सख्त से सख्त कार्रवाई कर इस पर एक्शन लिया जाएगा.

गौरतलब है कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सरकारी फीस अमूमन 5 रुपये होती है.

वहीं आरोप है कि अकाउंटेंट ब्लॉक मैनेजर लेट फीस और अन्य तरीके के एक्स्ट्रा चार्जेस बताकर गांव वालों को भ्रमित कर उनसे पैसे लूटता है.

इस मामले को लेकर कानपुर के जिला अधिकारी विशाख जी ने कहा कि यह मामला हमारे संज्ञान में है. इसकी पूरी जांच सीएमओ को दे दी गई है. जिसके बाद इस पर एक्शन लिया जाएगा.

कानपुर: भाभी के पास अपना बच्चा सुला उनके 5 महीने के मासूम को नदी में फेंका! ये कैसा इंतकाम