कभी अखिलेश यादव तो कभी आजम खान से टकराने वाले IAS आंजनेय सिंह फिर आए चर्चा में, क्या है इनकी पूरी कहानी
आंजनेय कुमार सिंह के यूपी में प्रतिनियुक्ति कार्यकाल के बाद उनके अगले कदम पर सस्पेंस है. आठवां एक्सटेंशन न मिलने से छुट्टी पर गए चर्चित आईएएस अधिकारी का रामपुर, संभल और मुरादाबाद में प्रशासनिक कार्यकाल काफी सुर्खियों में रहा.
ADVERTISEMENT

IAS Anjaneya Singh
उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो केवल दफ्तर की फाइलों, सरकारी गलियारों या ट्रांसफर-पोस्टिंग की खबरों तक सीमित नहीं रहते. उनके फैसले, कड़क प्रशासनिक कार्रवाइयां और बयान सीधे तौर पर राज्य की राजनीति को प्रभावित करते हैं. मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर रहे 2005 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह एक ऐसा ही चर्चित नाम हैं.
