मैगी देने से मना किया तो भड़के दबंग, वाराणसी में रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने के बाद फूंकी कार, हर महीने मांगी 5000 की रंगदारी
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के सरसौली चांदमारी में रेस्टोरेंट में मैगी नहीं मिलने पर युवकों द्वारा हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ के साथ मारपीट की, सामान तोड़ा और हर महीने 5 हजार रुपये रंगदारी देने की मांग की.
ADVERTISEMENT

Varanasi Restaurant Attack News (Photo Edited By AI)
Varanasi Restaurant Attack News: वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के सरसौली चांदमारी में रेस्टोरेंट में मैगी नहीं मिलने पर युवकों द्वारा हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ के साथ मारपीट की, सामान तोड़ा और हर महीने 5 हजार रुपये रंगदारी देने की मांग की. इसके बाद दोबारा पहुंचे आरोपियों ने रेस्टोरेंट से जुड़े एक व्यक्ति की कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने 9 नामजद समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
