मैंने और मेरे दोस्त ने मारा है...यह बात सुनते ही मुस्कान रस्तोगी के पिता ने किया वो काम जो हर किसी की बस की बात नहीं
मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने जिस तरीके से अपने पति सौरभ की जान बॉयफ्रेंड साहिल संग मिलकर ली, उसने हर किसी को झकझोर के रख दिया है. इस बीच मुस्कान के माता-पिता ने यूपी Tak से बातचीत में जो कहा है, उसे जानिए.
ADVERTISEMENT

मुस्कान के पिता प्रमोद
Meerut News: 75 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में इस वक्त एक ही जिला सुर्खियों में छाया हुआ है. इस जिला का नाम है मेरठ. मेरठ में सौरभ राजपूत, मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला के नाम की चर्चा ही चर्चा है. आपको बता दें कि सौरभ और मुस्कान पति-पत्नी थे जबकि साहिल मुस्कान का बॉयफ्रेंड. ऐसे में सौरभ को रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने मिलकर क्रूरता से उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए गए. उन टुकड़ों को ड्रम में डालकर उसपर सीमेंट का घोल डाल दिया गया, ताकि किसी को हत्या की खबर न लग सके. इस बीच मुस्कान के माता-पिता ने यूपी Tak से खास बातचीत में अपनी बेटी को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं.