लेटेस्ट न्यूज़

हनीमून पर गए राजा को सोनम रघुवंशी ने किस तरह दिलवाई दर्दनाक मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज है दिल दहलाने वाली कहानी

UP News: राजा रघुवंशी की लाश मेघालय पुलिस को 2 जून के दिन गहरी खाई में मिली थी. मेघालय में ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया था. अब सामने आया है कि कितने दर्दनाक तरीके से साजिश रचकर सोनम और उसके प्रेमी ने राजा को मौत दिलवाई थी.

ADVERTISEMENT

Raja Raghuvanshi Murder, Sonam Raghuvanshi, Sonam Raghuvanshi news, Raja Raghuvanshi postmortem report, Sonam Raghuvanshi Accused, Indore Couple Case, Honeymoon Murder Case, Raj Kushwaha
UP News (राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी)
social share
google news

UP News: अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय गए राजा रघुवंशी का ये सफर आखिरी सफर साबित हुआ. आरोप है कि सोनम पहले से ही मेघालय में पति की मौत की कहानी लिख चुकी थी. जैसे ही इंदौर का ये कपल मेघालय पहुंचा, पत्नी ने हत्या की योजना को धरातल पर उतार दिया और पति राजा को दर्दनाक मौत दे दी गई.