शादी के बाद सोनम रघुवंशी अपने प्रेमी राज कुशवाहा से कर रही ये सारी बातें, चैट्स जान दंग रह जाएंगे
Sonam Raghuvanshi Latest Updates: शादी के बाद भी सोनम रघुवंशी अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ संपर्क में थी और चैट करती थी. अब दोनों की चैट भी सामने आई हैं. इस चैट में सोनम ने राज से कहा है कि उसे पसंद नहीं है कि राजा उसके करीब आए.
ADVERTISEMENT

UP News (सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाहा)
UP News: 11 मई के दिन राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी हुई. राजा को लगा कि सोनम के जिंदगी में आने के बाद उसकी जिंदगी खुशियों से भर जाएंगी. मगर उसे क्या पता था कि उसकी पत्नी सोनम ही उसके परिजनों को ऐसा दुख दे देगी, जिसे वह जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएंगे. जो हनीमून ट्रिप जिंदगीभर याद रहता है, वहीं हनीमून ट्रिप राजा की जिंदगी का आखिरी ट्रिप बन गया और इसे आखिर ट्रिप बनाया उसकी ही पत्नी सोनम ने.