रामपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चाचा और भाइयों ने लाठी-डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur News) में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. रामपुर में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur News) में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. रामपुर में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है. मृतक हिस्ट्रीशीटर का नाम विनोद कश्यप है जिस पर काफी मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं. वहीं रविवार देर रात हिस्ट्रीशीटर के चाचा और उसके भाइयों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस मे मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.