‘जो परिवार का ना हो सका, वो कभी सफल नहीं हो सकता’ – इशारों में शिवपाल का अखिलेश पर हमला
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हैं. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के…
ADVERTISEMENT

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हैं. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सबसे मजबूत गढ़ के तौर पर पहचान रखने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसी भी बात सामने आ रही है कि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव मैनपुरी से सपा के इतर अपनी दावेदारी कर सकते हैं. वहीं इस तमाम कयासों के बीच मंगलवार को शिवापल यादव का बड़ा बयान सामने आया है.
