लेटेस्ट न्यूज़

गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बताया फ्लाइट में समद अली ने क्या-क्या किया उनके साथ

अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह के साथ फ्लाइट में यात्रा कर रहे समद अली नाम के एक युवक ने अभद्रता की है. यह घटना उस वक्त हुई जब राकेश प्रताप सिंह एयर इंडिया की फ्लाइट में दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे.

ADVERTISEMENT

mla rakesh pratap singh
विधायक राकेश प्रताप सिंह (फाइल फोटो)
social share
google news

अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह के साथ फ्लाइट में यात्रा कर रहे समद अली नाम के एक युवक ने अभद्रता की है. यह घटना उस वक्त हुई जब राकेश प्रताप सिंह एयर इंडिया की फ्लाइट में दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे. इस दौरान विधायक राकेश प्रताप सिंह की बगल वाली सीट पर बैठा समद अली फोन पर बात करते हुए गाली गलौज कर रहा था. वहीं जब उन्होंने इसका विरोध किया को उसने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी. फिलहाल विधायक ने समद अली के खिलाफ सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है.