लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मौसम का यू-टर्न, 18 फरवरी को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी की गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, आज 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी के 18 जिलों में बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

up weather update
up weather update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को फरवरी की बढ़ती धूप से अचानक राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. आसमान में घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है जिसके चलते धूप की तपिश कम होगी और कई जिलों में हल्की से मध्यम फुहारें पड़ने की संभावना है.