यूपी के युवाओं को अपने ही जिले में मिलेगा रोजगार! जानिए क्या है कौशल कनेक्ट सेल?
UP News: यूपी सरकार ने 'कौशल कनेक्ट सेल' का गठन किया. इन्वेस्ट यूपी और कौशल विकास मिशन मिलकर बड़े उद्योगों को प्रशिक्षित कार्यबल उपलब्ध कराएंगे. 35 सेक्टर्स में मिलेगी ट्रेनिंग.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी' के संकल्प को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने 'कौशल कनेक्ट सेल' का गठन किया है. यह सेल प्रदेश में आने वाले बड़े निवेशकों और उद्योगों की मांग के अनुसार उन्हें प्रशिक्षित युवा उपलब्ध कराएगी.