लेटेस्ट न्यूज़

AI समिट में चाइनीज रोबोटिक डॉग को लेकर क्यों और कैसे हो गया विवाद, गलगोटिया की प्रोफेसर नेहा सिंह ने ये सब बताया

दिल्ली में आयोजित एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी का 'ओरियन' रोबोटिक डॉग विवादों में घिर गया है. आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने चीन निर्मित 'यूनिट्री गो2' को अपना आविष्कार बताया जिसके बाद उन्हें स्टॉल खाली करने का आदेश मिलने की खबरें आईं. अब इस पूरे मामले पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह का रिएक्शन सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Professor Neha Singh
Professor Neha Singh
social share
google news

Galgotias Professor Neha Singh: दिल्ली में आयोजित एआई समिट एक्सपो में उस वक्त विवाद की स्थिति पैदा हो गई जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर प्रदर्शित एक रोबोटिक कुत्ते को लेकर सवाल उठने लगे. आरोप लगा कि जिस रोबोट को गलगोटिया यूनिवर्सिटी अपना आविष्कार बता रहा था वह दरअसल चीन में निर्मित एक रेडीमेड यूनिट है. बवाल बढ़ता देख अब इस पूरे मामले पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने पूरी सच्चाई बताई है.