अपनी स्कॉर्पियो में जैसे ही बैठे अयोध्या के संजय सिंह, तभी बरसा दी गईं गोलियां, इस कांड में ये हुए अरेस्ट
Ayodhya Crime News: अयोध्या में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी संजय सिंह पर गोलियां बरसाई गई हैं. इस घटना में उन्हें 2 गोलियां लगी हैं. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है. अब इस केस में पुलिस का एक्शन हुआ है.
ADVERTISEMENT

UP News
Ayodhya Crime News: अयोध्या से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी संजय सिंह पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस फायरिंग में संजय सिंह को 2 गोलियां लगी हैं. घटना के बाद उन्हें राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी हालत खतरे से बाहर है.