नोएडा को लेकर डराया गया था भाजपा ने इस अंधविश्वास को तोड़ा... पीएम मोदी के इस बयान का अखिलेश ने किया पलटवार
नोएडा की राजनीति में जेवर एयरपोर्ट का असर! पीएम मोदी ने अंधविश्वास पर साधा निशाना, तो अखिलेश यादव ने दादरी रैली से शुरू किया मिशन-2027. जानें पश्चिमी यूपी का नया सियासी समीकरण.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश की राजनीति में नोएडा हमेशा से चर्चा का केंद्र रहा है. कभी इसे मुख्यमंत्रियों के लिए अपशगुन माना जाता था, तो कभी इसे सत्ता का द्वार. आज यही नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और 2027 के चुनावी शंखनाद की वजह से देश की सबसे बड़ी राजनीतिक रणभूमि बन गया है.