लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में शादी के बाद प्रेग्नेंट निकली नई नवेली दुल्हन, पत्नी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट देख उड़े पति के होश

रामजी अहिरवार के साथ अपनों ने किया खौफनाक धोखा. शादी के बाद प्रेग्नेंट निकली पत्नी, रिश्तेदार ने रची थी हत्या और लूट की साजिश. जानें ढाई महीने के गर्भ का पूरा सच.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो किसी फिल्म की कहानी जैसा लग रहा है. प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले रामजी अहिरवार की संपत्ति हड़पने के मकसद से उनके ही रिश्तेदारों ने एक ऐसा जाल बनाया जिसमें वह बुरी तरह फंस गए. हाल ही में रामजी की शादी उनके रिश्तेदार उमेश ने रश्मि नाम की एक महिला से कराई थी. लेकिन रश्मि अक्सर रामजी से दूरी बनाए रखती थी और घंटों-घंटों फोन पर बात किया करती थी. हद तो तब हो गई जब महिला बीमारी का बहाना बनाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई. इस दौरान रामजी को अपनी पत्नी के बारे में जो पता चला उसे सुनते ही उनके होश उड़ गए.