Amethi Dispute Case: अमेठी में जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
Amethi News: अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विशेषरगंज बाजार में जमीन बंटवारे को लेकर परिवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि दोनों पक्ष अब समझौते की बात कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Amethi News: अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विशेषरगंज बाजार में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में चर्चा तेज हो गई है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. हालांकि वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.