लेटेस्ट न्यूज़

क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर पूर्व पत्नी का संगीन आरोप, 'तलाक के बाद भी किया शारीरिक शोषण और जबरन गर्भपात'

Meerut Crime News: क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर पूर्व पत्नी ने लगाया शारीरिक शोषण और जबरन गर्भपात का आरोप. कंकरखेड़ा पुलिस ने दर्ज किया केस, विभाग में मचा हड़कंप.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से घरेलू हिंसा और मर्यादाओं को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति जो कि क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. महिला का आरोप है कि तलाक होने के बावजूद इंस्पेक्टर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है.