सवर्णों और मुसलमानों को लेकर बृजभूषण सिंह ने दिया तीखा बयान, अबकी बार क्या कह दिया?
Brijbhushan Sharan Singh about Muslim and Savarnas: 'बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: मुसलमानों और सवर्णों को बताया खलनायक. बिहार के बाढ़ में राजपूत समाज के मंच से बोले मुसलमानों के साथ हर पार्टी, पर सवर्णों का कोई नहीं.' डिटेल में पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

Brijbhushan Sharan Singh
Brijbhushan Sharan Singh about Muslim and Savarnas:कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपने तीखे और विवादित तेवरों से राजनीति गर्मा दी है. बिहार में राजपूत समाज की ओर से रामनवमी के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने जब जनता को संबोधित किया तो उन्होंने जातियों और धर्मों के समीकरण पर ऐसी बात कही की हंगामा खड़ा हो गया. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि आज देश के अंदर दो ही सबसे बड़े खलनायक हैं.