लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल में चलती रही ये ट्रेन और NCC की लड़की से AC फर्स्ट क्लास केबिन में रेप करता रहा टीटीई राहुल!

UP News: गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में शर्मनाक वारदात घटी है. आरोप है कि टिकट के बहाने टीटीई ने एनसीसी छात्रा से रेप किया. पीड़िता की शिकायत पर फरार आरोपी टीटीई राहुल कुमार पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7


मऊ की रहने वाली युवती गोरखपुर से एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी. स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से वह टिकट नहीं ले पाई थी और जुर्माना भरने की उम्मीद में ट्रेन में चढ़ गई. 

2

2/7

एसी कोच में खड़ी युवती को देखकर टीटीई राहुल कुमार ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया. सीट दिलाने और टिकट बनाने के बहाने उसने छात्रा को फर्स्ट एसी के अपने केबिन में बुला लिया.

3

3/7

केबिन में पहुंचते ही आरोपी टीटीई ने दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया. आरोप है कि उसने छात्रा को बिना टिकट यात्रा के नाम पर जेल भेजने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया.

4

4/7

यह पूरी वारदात इंदारा और देवरिया स्टेशन के बीच अंजाम दी गई. छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और दरिंदगी करने के बाद टीटीई ने उसे डराया-धमकाया, ताकि वह किसी को कुछ न बता सके. 

5

5/7

पीड़िता ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और केबिन के अंदर से ही डायल 112 पर फोन करके पुलिस को वारदात की जानकारी दे दी. 

6

6/7

जैसे ही ट्रेन देवरिया स्टेशन पहुंची, टीटीई राहुल कुमार को पुलिस के सक्रिय होने की भनक लग गई. गिरफ्तारी के डर से वह चलती ट्रेन से कूदकर अंधेरे में फरार हो गया.

 

7

7/7

जीआरपी ने आरोपी टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. रेलवे ने भी वाराणसी डिवीजन में तैनात आरोपी राहुल कुमार के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp