लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के प्राइवेट अस्पतालों की OPD में भी अब करा पाएंगे फ्री इलाज! फर्स्ट फेज में 180 जगहों पर यूं मिलेगी ये सुविधा

उत्तर प्रदेश के प्राइवेट अस्पताओं में भी ओपीडी की सुविधा अब फ्री मिलने जा रही है. वहीं कुछ प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर फ्री इलाज के बजाय सिर्फ दरों में छूट मिलेगी. बता दें कि ये सुविधा आयुष्मान कार्डधारक मरीजों के लिए दी जा रही है.

ADVERTISEMENT

free opd in private hospital
free opd in private hospital
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्राइवेट अस्पताओं में भी ओपीडी की सुविधा अब फ्री मिलने जा रही है. वहीं कुछ प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर फ्री इलाज के बजाय सिर्फ दरों में छूट मिलेगी. बता दें कि ये सुविधा आयुष्मान कार्डधारक मरीजों के लिए दी जा रही है. किसी भी निजी अस्पताल में ऐसी सुविधा देने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है. योजना को लागू करने वाली स्टेट एजेंसी फॉर कांप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंट्रीग्रेटेड सर्विस (साचीज) ने एक खास अस्पताल अपॉइंटमेंट प्रणाली विकसित की है. ऐसे में अब मरीज हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-4444 पर कॉल कर निजी अस्पताल की ओपीडी के लिए आसानी से अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे.