लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला, अलमारी की स्लाइडिंग से मारा गया! हमलावर कौन?
अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर लखनऊ जेल के अस्पताल में हमला हुआ। अलमारी की स्लाइडिंग से हमलावर कौन था? सिर में चोटें, अखिलेश यादव ने UP में सुरक्षा की स्थिति पर उठाए सवाल.
ADVERTISEMENT

Gayatri Prajapati attacked in Lucknow Jail.
अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ जेल में हमला किया गया है. इस हमले में गायत्री प्रजापति को सर में चोटें आई हैं. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ जेल से ट्रॉमा सेंटर लाया गया. इमर्जेंसी वॉर्ड में इलाज किया गया है. बताया जा रहा है कि गायत्री प्रजापति को इस हमले में सर्फेशियल (सतही) चोटें आई हैं. इलाज के बाद फिलहाल वो ठीक हैं. अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है. आइए आपको विस्तार से इस पूरे मामले की जानकारी देते हैं.
