लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़ को मिलीं 30 नईं AC बसें, मेरठ से नोएडा तक इन 10 शहरों को मिलेगी इनकी सर्विस

अलीगढ़ को मिली 30 नई AC इलेक्ट्रिक बसें! नोएडा, आगरा, मथुरा समेत इन 10 शहरों का सफर होगा आसान. जानिए कब से शुरू होगा संचालन और कैसे चार्ज होती हैं ये ई-बसें.

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
google news

अलीगढ़ और इसके आसपास के जिलों के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अलीगढ़ परिक्षेत्र को लखनऊ स्थित परिवहन निगम मुख्यालय से 30 नई AC की सुविधा से लैस इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं. इन नई 30 बसों का संचालन नोएडा, हाथरस, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, मेरठ, कासगंज, एटा, फरीदाबाद और मुरादाबाद के लिए शुरू होगा. बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है.