लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में फिर दस्तक देगा मॉनसून, 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. ऐसे में लोगों को एक बार फिर से बारिश का इंतजार है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 30 सितंबर से मॉनसून एक बार फिर से दस्तक दे रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. ऐसे में लोगों को एक बार फिर से बारिश का इंतजार है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 30 सितंबर से मॉनसून एक बार फिर से दस्तक दे रहा है. ऐसे में आने वालें दिनों में मौसम सुहावना हो जाएगा. भारतीय मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार यूपी में 30 सितंबर को कुछ जगहों पर हल्की और तेज बारिश के आसार हैं. हालांकि अक्टूबर के पहले हफ्ते से मॉनसून के एक्टिव होने की संभावना है जो कि अगले 3 दिनों तक बना रहेगा.

30 से 5 अक्टूबर तक हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में बने दबाव का असर प्रदेश के कई हिस्सों पर रहेगा, जिससे गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसे में अक्टूबर के महीने की शुरूआत बारिश के साथ होने की संभावना जताई जा रही है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, मथुरा, हापुड़, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, कानपुर, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, मऊ, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर, सीतापुर, और बहराइच में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा, इन जिलों में तेज हवा के साथ बिजली भी कर सकती है. वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में फिर पलटेगा मौसम... 29 सितंबर को इन 30+जिलों में होगी मॉनसूनी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी जारी