UP Weather Update: यूपी में अब 3 दिन इन इलाकों में बारिश के आसार, 1 अक्टूबर से पूर्वांचल और मध्यांचल में बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में दिन की शुरूआत तीखी धूप के साथ हो रही है. ऐसे में घर से बाहर निकलते ही लोगों को मॉनसून के सुहावने दिनों की याद आ रही है. लेकिन इस चिलचिलाती धूप के बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दिन की शुरूआत तीखी धूप के साथ हो रही है. ऐसे में घर से बाहर निकलते ही लोगों को मॉनसून के सुहावने दिनों की याद आ रही है. लेकिन इस चिलचिलाती धूप के बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है. विभाग का कहना है कि 1 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा. बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक नए सिस्टम के चलते पूर्वांचल और मध्यांचल में अक्टूबर की शुरुआत हल्की बारिश और बूंदाबांदी के साथ होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी.

