UP Weather Update: यूपी में फिर पलटेगा मौसम... 29 सितंबर को इन 30+जिलों में होगी मॉनसूनी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी जारी
UP Weather Update: मॉनसून की विदाई के बीच यूपी में फिर पलटेगा मौसम. जानें 29 सितंबर को मथुरा, प्रयागराज, लखनऊ समेत किन 30+ जिलों में होगी बारिश. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में धीरे धीरे मॉनसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो चुका है. मॉनसून वेस्ट यूपी के कई जिलों में वापसी भी कर चुका है. मगर सूबे में कई ऐसे जिले हैं जहां अभी भी बारिश की संभावना है. या आप यूं कह सकते हैं कि यहां मौसम फिर पलट सकता है. सनद रहे पिछले कई दिनों से हो रही तेज धूप से उमसभरी गर्मी बढ़ी है. शनिवार को लखनऊ में अचानक मौसम बदला और बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक लखनऊ और आसपास समेत पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इस बीच जानें कल यानी 29 सितंबर को यूपी में कहां-कहां बारिश की संभवना है.