The Taj Story: 31 अक्टूबर को रिलीज हो रही द ताज स्टोरी में ताजमहल से निकलते दिखाए गए शिवजी, अब परेश रावल ने दी सफाई
मशहूर एक्टर परेश रावल की आगामी फिल्म The Taj Story रिलीज होने से पहले विवादों में है. म्यूजिक कंपनी ने 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का एक टीजर पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में परेश रावल हैं.
ADVERTISEMENT

मशहूर एक्टर परेश रावल की आगामी फिल्म The Taj Story रिलीज होने से पहले विवादों में है. म्यूजिक कंपनी ने 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का एक टीजर पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में परेश रावल हैं. एनिमेश के जरिए दिखाया गया है कि परेश रावल ने ताजमहल का मेन गुबंद उठा रखा है और उसमें से हिंदू देवता शिवजी की आकृति निकलती दिख रही है. अब इस टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विवाद छिड़ गया है. दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म की पटकथा कथित इतिहासकार कहे जाने वाले पीएन ओक के दावों से मिलती-जुलती दिख रही है. आपको बता दें कि पीएन ओक ने 1989 में दावा किया था कि ताजमहल तेजो महालय नाम का एक हिंदू मंदिर था. हालांकि विवाद होने के बाद परेश रावल ने एक एक्स पोस्ट में सफाई दी है. इस विवाद के दौरान आपको ये भी जानना चाहिए कि तमाम बड़े इतिहासकारों और पुरातत्वविदों ने पीएन ओक के दावे को सिरे से खारिज कर रखा है. मुगल बादशाह शाहजहां का बनवाया हुआ ताजमहल दुनिया का सातवां अजूबा माना जाता है. ये आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) संरक्षित इमारत है. ताजमहल को 1983 में वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया गया था.